पूर्वोत्तर भारत में पर्यटन के लिहाज़ से खूबसूरती के न जाने कितने छिपे हुए ख़ज़ाने हैं. सूर्योदय के प्रदेश कहे जाने वाले अरुणांचल प्रदेश में सेला पास एक ऐसी ही जगह है. गुवाहाटी से बोमडिला होते हुए तवांग जाने के रास्ते में समुद्र तल से क़रीब 13 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई में है सेला पास….
उत्तराखंड में यूं तो ट्रेकिंग के कई ठिकाने हैं, लेकिन एक जगह जहां आपको अपनी ज़िंदगी में एक बार ज़रूर जाना चाहिए वो है-वैली ऑफ़ फ़्लावर्स. उत्तराखंड के चमोली ज़िले में लगभग 12 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर ये जगह ट्रेकिंग में रुचि रखने वालों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. जुलाई से…
मेघालय में यूं तो गनोल, दरिंग, बुगई, ख्री, उमियम जैसी कई नदियां बहती हैं. लेकिन शिलोंग से क़रीब 82 किलोमीटर दूर डाउकी नाम की जगह पर एक ख़ास नदी जिसका नाम है-उमंगोट। भारत-बांग्लादेश की सीमा पर बसे इस छोटे से क़स्बे के करीब बहती है यह बेहद ख़ूबसूरत नदी- उमंगोट। ये नदी इतनी पारदर्शी और साफ़…