लगभग महीने भर से पैदल चलते हुए, पसीने से लथपथ जब हम केदारनाथ यात्रा मार्ग से गुज़र रहे थे तो आसमान से आती एक मशीनी गर्जना हर कुछ मिनटों में हमारे ऊपर से गुज़र रही थी। ये चार धाम यात्रा के लिए पर्यटकों को लाते-ले जाते हेलिकॉप्टर थे जो थरथराते हुए पहाड़ के एक छोर…