अनुलता राज नायर कविताएं करती हैं, कहानियां लिखती हैं। उनकी लिखी कहानियां देशभर में सुनी जाती हैं। दिल की आवाज़ सुनती हैं। घूमती-फिरती भी हैं। और अपने घूमे फिरे को कभी-कभी लिख भी डालती हैं।
उदयपुर सिटी (Udaipur city) वो शहर है जिसकी गुज़ारिश ठुकराई न जा सके. उदयपुर यानी, झीलों का शहर…..नीले पानी में सफ़ेद इमारतों के अक्स वाला शहर….जैसे हौले हौले चांदी घुल रही हो! भोपाल से उदयपुर की दूरी तकरीबन 530 किलोमीटर है और समय 8 से दस घंटे. भोपाल से इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, जावरा, मंदसौर…