इनक्रोचमेंट, डिमोल्यूशन एंड डिस्प्लेसमेंट

सुबह सुबह नौएडा मोड़ से गुजरते हुए सड़क के किनारे देखा तो वहां मां दुर्गा की वो मूर्ति नहीं थी, ना ही नटराज की। वहां कुछ लोग थे जो बुल्डोजर लेकर कच्ची ईंटों से बने उन कच्चे घरों को तोड़ रहे थे जहां अब तक वो कुछ लोग रहते थे, जिनका रहना वहां गैवाजिब था, उन लोगों के लिये जिनके लिये लोकतंत्र सबसे उपर है और कानून उससे भी उपर। इसीलिये इन लोगों का वहां रहना गैरकानूनी समझा गया और आज उनको वहां न रहने देने के पूरे इन्तजाम कर दिये गये।

दस बजे के आसपास पुलिस वहां आई और सबकुछ तोड़ दिया गया। पुलिस के हाथों में डंडे थे और मन में एक ईरादा कि आज सब टूटकर रहेगा। पर उनके इस इरादे में उन लोगों के दिलों के टूट जाने का इल्म भी कहीं नहीं होगा क्योंकि उसकी कीमत शायद उनके लिये है ही नहीं। और हो भी तो जब तक वो वर्दी में हैं वो वो नहीं पुलिस वाले हैं, सरकार के नुमाईंदे। और इस वर्दी में एक चीज जिसे लोकतंत्र कहा जाता है उन्हें शायद याद नहीं रहता। हांलाकि सरकार खुद इस तरह के अतिक्रमण के खिलाफ अपनी हर मुहिम के बाकायदा तस्वीर लेकर सबूत अपने पास रखती है, पर ना जाने पुलिस वालों का ये कैसा गैरलोकतांत्रिक रवैया है एक आम आदमी जब इसकी तस्वीर लेना चाहता है तो उसे सख्त लफजों में मना कर दिया जाता है।

कारण पूछने पर आपको आंखें दिखाई जाती हैं और कहा जाता है कि आप अपना काम करो। खैर कुछ तस्वीरें उनके ना चाहते हुए ले ली हैं। जो यहां छाप रहा हूं। एक सवाल छोड़ते हुए कि अब इन लोगों का क्या होगा। क्या सरकार इस बारे में कुछ सोच पायेगी। कानूनी दायरे में रहकर देखें तो ये लोग गलत हो सकते हैं जो अपनी मरजी से कहीं भी अपने लिये बसेरा बना लेते हैं लेकिन सवाल ये है कि इनकी मरजी ही चलती तो क्या रोज रोज एक जगह से दूसरी जगह खदेड़ दिये जाने की नियति लिये ये इस तरह यहां रहते।

शायद इन लोगों की सबसे बड़ी गलती यही है कि इनके पास हजारों रुपये किराया देकर कमरे में रहने की हैसियत नहीं है। इतना पैसा नहीं है। इसीलिये वो हक भी नहीं कि ये लोग सड़कों के किनारे अपना घर बना कर रह सकें।

ये एक छोटा सा नमूना है कि ये इन्सानी जिन्दगी कितनी पूंजीकेन्द्रित है। पास में अगर एक हाई क्लास मैटोस्टेश हो, विदेशियों के रहने के लिये आलीशान होटल बन रहे हों और करोड़ों खर्च करके बनाया गया भव्य अक्षरधाम मन्दिर हो तो ऐसे में इन लोगों का रहना यहां कतई शोभा नहीं देता ऐसा शायद आपमें से कई लोगों का मानना होगा।

पर इनका मानना क्या है ये सोच पाने की समझ हम आप में ना सही कम से कम सरकार में तो हो।

Loading

शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा

Similar Posts

  • उस रात मुंबई में

    मुंबई डायरी : 8 (मार्च  2012) अजीब से रतजगे हैं इन दिनों। आज फिर रात भर का जागा हूं। पिछले कुछ दिनों से सुबह 7-8 बजे से पहले नीद नहीं आ रही। पता नहीं क्यूं……. कल रात को ढ़ाई बजे, एक दोस्त का फोन आया। तुम्हारे पास मेरी एक पेन ड्राईव है… सुबह तुमसे लेनी…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा
  • एक दोस्त का प्रोफेश्नल हो जाना

    कई बार अपने आसपास लोगों को निहायत प्रोफेश्नल होता देख डर लगता है। समझ नहीं आता कि क्या ज्यादा जरुरी है। इन्सानी भावनाओं को जिन्दा रखते हुए जीना या प्रोफेश्नल होना। जल्दबाजी, बेचेनी फलतह तुनकमिजाजी, गुस्सा। समझ नहीं आता कि क्यों कोई काम शुकून से नहीं किया जा सकता। पर सबके काम करने करवाने के…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा
  • क्या आपका फोन चोरी नही हुआ

    अरे यार फोन चोरी हो गया। घर आकर बताया तो भाई लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट तैर आई। पहली बार जब घर आकर बताया था तो ऐसा नहीं हुआ था। तब सबको लगा था कि हां कुछ चोरी हो गया। ऐसा होना नहीं चाहिये था। कैसे कोई फोन चोरी कर सकता है। जेब से निकाल…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा
  • और तीन की टिकट नहीं रही…….

    दिल्ली की बसों में एक और बड़ा दर्दनाक वाकया हुआ। बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि इस हादसे में 3 रुपये की टिकट नहीं रही । दिल्ली में बसों के किराये बढ़ गये। पांच का टिकट दस का हो गया और दस का पन्द्रह में बदल गया। सात की बिसात भी अब…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा
  • एक कहानी सा कुछ

    सड़क पर बसें रफ्तार से आ जा रही हैं। बस स्टॉप पर भीड़ तिलचट्टों के झुंड सी बिखरी है। एक बस आती है। रुकती है और उस पर लोग टूट पड़ते हैं। जैसे जल्दबाजी एक जरुरत हो जिसके पूरा न होने पर सम्भवतह जिन्दगी थम सी जाएगी। लोग इस भीड़ में खुद को सबसे ज्यादा…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा
  • भीड़ भरी बस और वो

    दिल्ली की भीड़ भरी बसों में रोज कई वाकये होते हैं। मसलन मोबाईल या पर्स चोरी हो जाना। पर इन वाकयों को अंजाम देने वाले लोग ये काम चोरी छिपे करते हैं। उन्हें किसी का डर होता है। यह किसी शायद प्रशासन होता है, माने पुलिसिया डंडा और मार। पर जो वाकया आज हुआ उसे…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *