सुबह की सैर जैसे सपना हो गई हो

बाद बारिश के सुबह की सैर जैसे रात का सपना हो गई थी..

ज़मीन अभी भी नम थी.. जैसे कभी कभी उसकी आंखें हो जाया करती हैं उसकी याद में.. उतनी ही पाक-साफ़, उतनी ही मासूम..


ज़मीन पर बिखरे हुए फूलों को देखकर उसे लगा कि उसकी यादों का रंग शायद हल्का पीला होता होगा.. उसने गीली हो गई उस हरी बेंच पर बिखरी उन मासूम पंखुडि़यों को गौर से देखा.. उनके बिखरने में खूबसूरती तो थी पर उस खूबसूरती के पीछे एक टूटना रहा होगा, इस खयाल की उदासी ने उसके मन के मौसम की सीरत को बदल दिया हो जैसे…. टहनियों से बिछड़कर कैसा लगता होगा कभी हवा से लहलहाने वाली इन बेचारी सिकुड़ी हुई पंखुडि़यों को… ? ये सोचते ही उसे ये पंखुडियां उन खूबसूरत आंखों की तरह लगने लगी थी जो रात भर रोती रही हों.. एकदम उदास और कुम्हलाई हुई सी..

उसने सामने देखा. एक नन्हीं चिडि़यां ने अभी अभी पास ही के पेड़ पर खिले हुए फूलों से भरी एक टहनी से परवाज़ भरी और फिर वो आकर उसी बेंच पर आ बैठी। फिर इन पंखुडि़यों को ऐसे देखने लगी जैसे एक वही हो जो इनकी  देह भाषा और उसमें छिपे दुखों को जानती हो..कुछ देर उन पंखुडि़यों को निहारने के बाद वो आकाश में कहीं दूर उड़ गई. उदासी एक हद से ज़्यादा सही भी तो नहीं जाती।

सामने से गुजरती पगडंडी पर अभी अभी एक छोटी बच्ची साईकिल चलाती हुई गुजर गई थी.. उसे लगा जैसे साइकिल के पहियों के नीचे किसी ने उसकी यादें कुचल दी हों.. वही यादें जिनका रंग पीला था.. पीला रंग उसे इससे पहले इतना फ़ीका कभी नहीं लगा.

उसने एक कुचली हुई फीकी याद को ज़मीन से उठाकर मुठ्ठी में थाम लिया.. पर यादें कभी किसी की मुठ्ठी में रही हैं भला.. ?

बाद बारिश के सुबह की सैर जैसे रात का दुहस्वप्न हो गई हो.. वह इस दुहस्वप्न से लौटने को मचल उठा.. ये कोशिश वो इससे पहले भी कई बार कर चुका था..

कई दफा चलते-चलते हम ऐसी जगह पहंच जाते हैं जहां से लौटना फिर चाहकर भी मुनासिब नहीं होता..

उफ़ वह हर बार जब भी लौटता है तो वहीं पहुंचता है जहां से वो लौट गई थी.. कभी न लौटने के लिए.
(जून 2015)

 

<

Loading

शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा

Similar Posts

  • एकांत से घिरे शोर सा शहर

    Mumbai Diary : 18 (January 2014) यहां मुंबई में कई बार आप उस पत्ते की तरह महसूस करने लगते हैं, जो नदी के प्रवाह के बीच किसी पत्थर में अटक गया हो। आसपास सबकुछ लगातार बह रहा हो पर आपके मन का कोई सिरा उस पथरीली सतह पर कहीं दबा रह गया हो। बहता हुआ…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा
  • ईद मुबारक…..

    हम ईदगाह पढ़ते बड़े हुए। और जब जब हामिद के चिमटे ने उसकी दादी की आंखें को खुशी से सराबोर कर दिया हमें लगा कि ईद आ गई। और आज फिर जब ईद आई है हमें हामिद की दादी याद हो आई है। उसी चिमटे उन्हीं खुशी भरे आंसुवों के साथ। जामिया में पढ़ते उसे…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा
  • जेएनयू की होली – 5 अनुभव

    तो इस बार की होली जेएनयू में खेली। बाबा गंगनाथ मार्ग से जेएनयू के गेट की तरफ बड़ते ही माहौल एकदम बदल सा जाता है। जेएनयू कैम्पस के भीतर रंग जैसे इन्सानों के शरीरों पर झूलते हुए नज़र आते हैं। कई तरह के रंग और उसमें सबसे गहरा रंग खुशी का। होली है हुड़दंग नहीं…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा
  • मैक्सिमम सिटी के मिड नाईट अन्ना

    Mumbai Diary 9 ( April 2012) मुम्बई पे छतें सरों से कोई खास सरोकार नहीं रखती। अपने अनुभव देखकर तो यही लगता है। व्यक्तिगत अनुभवों से शुरु करुं तो जुम्मा जुम्मा एक साल और कुछ महीने हुए हैं यहां आये और तीन बार घर बदली कर लिया है, चैथी जगह शिफ्ट करने की तैयारी चल…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा
  • इस ज़िंदगी का कोई निर्देशक नहीं होता

    Mumbai Diary : 19 ( April 2014) बांद्रा स्टेशन की तरफ आती हुई सड़क। हाथ में कतई लाल रंग के दिल के आकार के 25-30 गुब्बारों का गुच्छा। वो सफेद टाॅप और नीली रंग की जींस पहनी हुई लड़की हाथ में छतरी के हैंडल की तरह एक डोरी थामे पूरे आत्मविश्वास से इस गुच्छे को…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा
  • एक कहानी सा कुछ

    सड़क पर बसें रफ्तार से आ जा रही हैं। बस स्टॉप पर भीड़ तिलचट्टों के झुंड सी बिखरी है। एक बस आती है। रुकती है और उस पर लोग टूट पड़ते हैं। जैसे जल्दबाजी एक जरुरत हो जिसके पूरा न होने पर सम्भवतह जिन्दगी थम सी जाएगी। लोग इस भीड़ में खुद को सबसे ज्यादा…

    Loading

    शेयर करेंगे तो अच्छा लगेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *