रोहित जोशी एक घुमक्कड़ पत्रकार हैं. बीबीसी, डॉयचे वेले, टाइम्स ऑफ़ इंडिया, इंडिया टीवी जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके रोहित मन से एक यात्री हैं और शौक से एक पेंटर भी. काम के सिलसिले में जर्मनी से लेकर दिल्ली तक घूमते ज़रूर रहे हैं लेकिन पहाड़ के आदमी हैं, इसलिए टिकते वहीं जाकर…
रोहित जोशी : तेज़ बर्फीली हवाओं से घिरा नाभीडांग! मनमोहक वनस्पति को हम काफी नीचे छोड़ आए हैं. अब जो है वो गहरी काली चट्टानें हैं या झक्क सफेद बर्फ. उसके अलावा बुग्याल की चरी जा चुकी घास की कतरनें कुछ-कुछ जगहों पर हरा रंग फेरती हैं. तिब्बत कह लें या चीन, के साथ…